बेगूसराय में स्वर्णप्राशन अभियान: 200 बच्चों को दी गई खुराक, अभिभावकों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह

0

बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में आज स्वर्णप्राशन अभियान के तहत 200 बच्चों को स्वर्णप्राशन की दवा की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने छोटे बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखें। उन्होंने चिंता जताई कि बेगूसराय में ऑटिज्म के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसका एक प्रमुख कारण बचपन से ही बच्चों को मोबाइल की आदत लगना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों से मोबाइल दूर किया जाता है, तो वे असामान्य व्यवहार करने लगते हैं।

उन्होंने स्वर्णप्राशन को आयुर्वेद कॉलेज का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भविष्य के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।

स्वर्णप्राशन अभियान के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन किया। इस मौके पर बाल रोग प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. उर्वशी सिन्हा, मो. जहीर आलम, पंकज कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, संजू कुमारी, रंजना कुमारी, संगीता कुमारी, डाली सिन्हा, नीलू कुमारी सहित अन्य कर्मियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *