बेगूसराय बना चैंपियन: रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 पर कब्जा, भोजपुर को 3 विकेट से हराया

0

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला नालंदा के पावापुरी मोड़ स्थित एसएससीसी ग्राउंड पर खेला गया।

फाइनल मैच में भोजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बेगूसराय की टीम ने संयम और सूझबूझ के साथ खेलते हुए 48.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही बेगूसराय ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक जिला वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस जीत ने क्रिकेट में भी अपनी मजबूत पहचान बना दी है।

जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मैच के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टीम के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया और इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *