मंझौल में डॉ. विजय कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0

मंझौल (बेगूसराय), 26 अप्रैल 2026 — प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विजय कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को मंझौल में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि उनका निधन पिछले वर्ष 26 अप्रैल 2025 को हुआ था। उनके असामयिक निधन से मंझौल क्षेत्र ने एक सक्रिय समाजसेवी और सजग व्यक्तित्व को खो दिया था।

श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर डॉ. यादव के पुत्र राजेश राज ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि उनके आदर्श और समाज के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

ज्ञात हो कि राजेश राज, डीडी न्यूज़ दिल्ली के सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट हैं और साथ ही कवर फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन समाज सेवा और मानवता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।

कार्यक्रम में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा भी शामिल हुए। उन्होंने डॉ. विजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय है और समाज में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *